Categories: बलिया

शादी के 2 महीने बाद ही फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, पति से हुआ था झगड़ा

बलियाः बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में नव विवाहिता की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

घटना पीपरपाती गांव की है। जहां रेवती थाना क्षेत्र के मूनछपरा निवासी 28 वर्षीय खुशबू की शादी 2 माह पहले 26 नवंबर को पीपरपाती निवासी बरमेश्वर नाथ ओझा के साथ हुई थी। लेकिन शादी की बाद से ही खुशबू का पति से विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, तो पति दूसरे कमरे में सोने के लिए चला गया।

सोमवार सुबह जब खुशबू अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई। दरवाजा खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने खुशबू के कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर उसका शव पंखे से लटका देख घऱवालों के होश उड़ गए।

ये ख़बर गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर से लाश को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की सूचना पर एसडीएम सदर जुबेर अहमद और सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी भी मौके पर पहुचीं। इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि मृतका का उसके पति से कुछ विवाद हुआ था। इसके कारण उसने आत्महत्या की है। आगे की जांच चल रही है। बताया की मृतका के मायके वाले दिल्ली रहते हैं। उन्हें भी सूचना देकर बुलाया गया है। बताया कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago