सपा नेता उपेन्द्र बहादुर की पुण्यतिथि, स्वामी अभिषेक,रोहित सिंह और सनातन पांडेय रहे मौजूद

बलिया पनीचा गाँव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्व. उपेन्द्र बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि समारोह का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सनातन पाण्डेय,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,रंजीत चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्व. यादव के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।

पुण्यतिथि समारोह का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की उपेन्द्र बहादुर यादव ग़रीबों के हित में काम करने वाले सच्चे सिपाही थे।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश संकट में है जनता को जागना होगा नहीं तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रधानमंत्री के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना देश बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सनातन पाण्डेय ने कहा की उपेन्द्र बहादुर यादव समाजवादी पार्टी के ज़मीनी नेता थे उनकी कमी हमें हमेशा खलती है।श्री पाण्डेय ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार फेल हो गई है अब जनता परिवर्तन चाहती है। अति विशिष्ट अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की स्व. उपेन्द्र बहादुर यादव वंचित वर्ग के आवाज थे।

श्री सिंह ने कहा की उपेन्द्र बहादुर यादव के मूर्ति निर्माण में जो भी सहयोग अपेक्षित होगा वो पूरा होगा।श्री सिंह ने संविधान ख़तरे में है।1947 में जब भारत का विभाजन हुआ तो इस देश में गांधी को अपना ग्रांटर मानकर लोग पाकिस्तान नहीं गए,देश की आज़ादी में भगत सिंह और अशफ़ाकुल्लाह खान दोनों का योगदान था।श्री सिंह ने कहा की हम अकबर को अच्छा शासक मानते हैं परंतु औरनजेब को लोग क्रूर राजा के रूप में याद करते हैं उसी प्रकार अटल बिहारी जी का

सम्मान सभी लोग करते हैं परंतु नरेंद्र मोदी का विरोध हो रहा है।श्री सिंह ने कहा की देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है और सरकार नगरिकता पर चिंतन में व्यस्त है।श्री सिंह ने कहा की 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में वापस नहीं आएगी। पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए रंजीत चौधरी ने कहा की जनता परिवर्तन चाहती है।

श्री चौधरी ने कहा की स्व. उपेन्द्र बहादुर यादव से हमारा पारिवारिक संबंध था। पुण्यतिथि समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विश्राम यादव,विजय बहादुर यादव,अजय राय मुन्ना,हरेंद्र सिंह,अधिवक्ता राजेंद्र चौधरी,राजविजय यादव,शिवजी त्यागी,राजनारायण यादव,अजय ओझा,बैजू राय,गुड्डु सिंह,संकल्प सिंह,रामकृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

21 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

22 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

23 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

23 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago