बलिया डेस्क: बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव में मंदिर में बैठने को लेकर एक दलित युवक की पिटाई की खबर ‘बलिया ख़बर’ में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिसके बाद वहां के पुजारी सहित तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुक दमा दर्ज किया गया है। जानकारी के लिए बता देनकी उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर ग्राम के निवासी धर्मेंद्र राम नामक दलित युवक ने बताया कि वह माल्देपुर ग्राम के एक मंदिर में बैठा हुआ था।
तभी मंदिर के पुजारी ने कहा कि इस मंदिर में दलित बैठ नही सकता। युवक का आरोप है कि पुजारी ने इसी बात को लेकर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी जिससे उसे गम्भीर चोट आयी और उसके दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। धर्मेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फेफना थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय के अनुसार धर्मेंद्र की पत्नी की शिकायत पर आज भारतीय दंड विधान और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मंदिर के पुजारी सहित दो नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
जानकारी के लिए बता दें की मामला 10 जनवरी का है। जब पीड़ित व्यक्ति मंदिर के सामने बैठने की कोशिश कर रहा था तभी वहां के पुजारी ने जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट की थी। युवक का आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने इसी बात को लेकर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी जिससे उसे गम्भीर चोट आयी तथा उसके दोनों पैर फ्रेक्चर हो गये। धर्मेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…