“हम रोटी,कपड़ा और मकान की बात करते हैं तो भाजपा के लोग पाकिस्तान की बात करते हैं”

बलिया में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। अपनी प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कहा की भगवान के रेजिस्टर में कोई भेदभाव नहीं है परंतु प्रधानमंत्री सत्ता में बने रहने हेतु नागरिकता पर रेजिस्टर बनवा रहे हैं।रोहित ने कहा की मोदी-योगी सरकार को नैशनल रेजिस्टर फ़ॉर बेरोज़गारी जारी करना चाहिए।श्री सिंह ने कहा की भाजपा देश को मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है।

श्री सिंह ने कहा की हम जनता को रोटी,कपड़ा और मकान पहुँचाने की बात करते हैं वहीं भाजपा हिंदू,मुस्लिम और पाकिस्तान की बात में व्यस्त हैं।श्री सिंह ने कहा की देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है कोई सुधी लेने वाला नहीं है।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना गाँव, गरीब, किसान, मज़दूर और नौजवान के समृद्धि की लड़ाई हेतु संकल्पित हैं। श्री सिंह ने कहा की भारत सर्व धर्म संभाव के भाव में विश्वास रखने वाला देश है

परंतु देश के गृह मंत्री अमित शाह विरोध में आवाज उठाने पर जेल में बंद करने की धमकी दे रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की 100 दिन में गड्ढा मुक्त करने का दावा सरकार का खोखला साबित हुआ है।श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में पुलिस-अपराधी गठबंधन की सरकार चल रही है।श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फेल हो चुके हैं। श्री सिंह ने कहा की देश भर के विश्विद्यालयों में छात्रों के प्रदर्शन से स्पष्ट हो चुका है की मोदी सरकार युवा विरोधी है।

श्री सिंह ने कहा की 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।श्री सिंह ने कहा की भारत हिटलरशाही नहीं बर्दाश्त करता है।श्री सिंह ने युवाओं से अघोषित आपातकाल के खिलाफ गोलबंद होने की अपील की।श्री सिंह ने कहा की देश 70 वाँ गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है परंतु संविधान ही खतरे में है।श्री सिंह ने कहा की देश बचाने हेतु जनता को आगे आना होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 hours ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

24 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

24 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

1 day ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago