उत्तर प्रदेश: 26 जनवरी 2020 इस दिन जब पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था और बच्चों से लेकर बूढ़े तक तिरंगा फैला रहे थे, तब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बिल्थरा रोड के स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर में अलग ही नज़ारा देखने को मिला. दरअसल हुआ कुछ यूँ कि इस मौके पर स्कूल की तरफ से इलाके में एक जुलूस निकाला गया लेकिन इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगे के बजाय भगवा झंडा पकड़ा हुआ था.
इसका वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर तमाम स्कूलों की तरफ से जुलूस निकाला जाता है. लेकिन इस दौरान झांकी से लेकर हाथों में तिरंगा होता है. ज़ज्बातों में लबरेज़ होती है देशभक्ति, तिरंगे और संविधान के प्रति सम्मान. लेकिन यहाँ तो कुछ और ही खेल चलता रहा. जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे जुलूस निकाल रहे हैं.
सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में हैं. नारे लगा रहे हैं देशभक्ति के. गीत गाए जा रहे हैं लेकिन जो देश के प्रतीक माना जाता है राष्ट्रीय ध्वज. वह नदारद है. पूरे जुलूस में कहीं भी किसी के हाथों में तिरंगा नहीं दिखा.हैरानी वाली बात यह है कि छोटे छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगे के बजाय भगवा झंडा था और वह भारत माता की जय से लेकर वन्दे मातरम के नारे लगा रहे थे. विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल भी हो रहा है.
ऐसे में इसे देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि इन नन्हे बच्चों की बचपन में ही स्कूल में किस तरह की शिक्षा दी जा रही है. ज़ाहिर सी बात है कि स्कूल पर संघ की विचार धारा इस कदर हावी है. इस मामले में अभी तक शासन प्रशासन ने भी संज्ञान नहीं लिया, कार्यवाही की बात दो दूर की है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…