मरीज़ बढ़े तो घट गई डॉक्टरों की तादाद, ऐसा है बलिया के ज़िला अस्पताल का हाल

बलिया का जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज रामभरोसे चल रहा है. आलम यह है कि बेडों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की संख्या भी इजाफा हुआ है, लेकिन चिकित्सकों की संख्या बढ़ने के बजाय घट गई है. जिला अस्पताल में पहले 176 बेड के सापेक्ष तीन सर्जन व चार फीजिशियन सहित कुल 29 चिकित्सक तैनात थे. उस समय जिला अस्पताल में औसतन 100 से 150 मरीज आते थे.

वर्तमान में जिला अस्पताल में कुल बेडों की संख्या बढ़कर 376 हो गई है और मरीजों की संख्या औसतन 200 से 220 पहुंच गई है. इस हिसाब से चिकित्सकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होनी चाहिये, लेकन बढ़ने के बजाय घटकर 23 पर आ गई है. ऐसे में मरीजों का बोझ बढ़ने के कारण चिकित्सकों पर भी काम का बोझ बढ़ा है, जिससे जिला अस्पताल में वर्तमान समय में जैसे-तैसे इलाज चल रहा है.

बात उस समय की है जब जिला अस्पताल में कुल बेडों की संख्या 176 थी. उस समय इसके सापेक्ष ईएमओ 4, ईएमओ ट्रामा 4, ईएमओ 3, सर्जन में तीन, फिजिशियन में 4, स्किन में 1, पैथालाजी विभाग में दो, ईएनटी में एक , एनेस्थेसिया में 2, ब्लड बैंक में 3 व 2 चिकित्सक डेंटल के तैनात किए गए थे. यह सिलसिला तब से चली आ रही है, जब से जिला अस्पताल मूर्त रूप आये.इसके बाद जनपद की आबादी बढ़ी और आबादी बढ़ने के साथ मरीजों की भी संख्या बढ़ी तो जिला

अस्पताल नया भवन बनाकर 2006-07 से बेडो की संख्या में इजाफा कर 100 बेड बढ़ा दिया, वर्तमान में जिला अस्पताल में बेडो की संख्या कुल 376 है. इस हिसाब से चिकित्स्कों की संख्या भी बढ़नी चाहिये, लेकिन अफसोस घटकर ये संख्या अब 23 हो गई है. ऐसे में जिला अस्पताल में इलाज का हाल क्या है, इसका आकलन आप सहज ही कर सकते हैं. मौजूदा समय में दो फिजिशियन का पद जहां रिक्त चल रहा है. वहीं ब्लैड बैंक तीनों पद रिक्त चल रहा है.

स्किन चिकित्सक के अभाव में 40 से 50 मरीज लौटते हैं बैरंग– मौजूदा समय में जिला अस्प्ताल में स्किन के चिकित्सक नहीं है. जिससे औसतन 30 से 40 मरीज दूसरी जगह इलाज कराने को मजबूर है. ऐसे में त्वचा की बीमारी से ग्रसित गरीब तबके के मरीज आर्थिक शोषण के शिकार हो रहे हैं. अमीर तो किसी प्रकार दूसरी जगह इलाज करा ले रहे हैं. लेकिन गरीब लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीँ सीएमएस बीपी सिंह का कहना है कि चिकित्सकों की कमी से शासन को अवगत करा दिया गया है, जो कुछ भी होना है, शासन से होना है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago