बलिया। सपा कार्यालय पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 26वां परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि आज देश में बाबा साहेब के सपनों को चकनाचूर करने वाले लोगों के हाथों में सत्ता की चाभी है।
बाबा साहेब चाहते थे कि देश में जातिविहीन समतामूलक समाज की स्थापना हो, लेकिन देश व प्रदेश में आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जैसे कट्टरपंथी संगठनों की कोख से जन्मी मोदी-योगी सरकार में जाति पूछकर काम हो रहा है। दलितों को पीटा जा रहा है।
कहा कि छेड़खानी का विरोध करने वाली बेटियों को जिंदा जला दिया जाता है। हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर समाज के कट्टरपंथी हिन्दूओं को दंगाई बनाया जाता है। माब लिचिंग की घटनाएं सरेआम हो रही है।
श्री राय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नाम पर भाजपा सरकार आमजन को धोखा दे रही है। इसे बेनकाब करना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि बाबा साहेब ने आजीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और दलित समाज में शिक्षा की ज्योति फैलायी।
उनके बताये रास्तों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि देश-प्रदेश में सामंती सोच वाली भाजपा सरकार को उखाड़े बिना बाबा साहेब का सपना साकार नहीं होगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…