बलिया के नौजवानों ने किया स्वच्छता रैली का आयोजन

बलिया के हल्दी विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा पिण्डारी में श्री हरशू बाबा स्वच्छता समिति बसुधरपाह के तत्वाधान में बुधवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया ।इस  रैली को आयोजन के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बेलहरी राजेश यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित युवा समाजिक कार्यकर्ता सुशान्त पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रैली प्राथमिक विद्यालय बसुधरपाह से निकाली गई,जो पिण्डारी,पण्डितपुरा होते हुऐ नीरुपुर ढाले तक गई।

चार किलोमीटर की पद यात्रा में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का खूब प्रयास किया गया जिसकी लोगों ने खूब सराहा। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई।

सुशान्त ने बताया कि आज से लगभग दो महीने पूर्व से गाँव में स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया था जिसके अन्तर्गत गावं के सार्वजनिक स्थानो पर लगभग प्रत्येक रविवार को सुबह दो घण्टे साफ- सफाई किया जाता है ताकि क्षेत्र के लोगो मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ सके। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बेलहरी राजेश यादव ने इस रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने स्वच्छता के महत्व को बताते हुये खूब सराहना की।

बतौर विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत बेलहरी राजेश सिंह,सचिव शशिभूषण दूबे,खण्ड प्रेरक मुरलीधर पाण्डेय,ग्राम प्रधान पिण्डारी राजदेव राम उपस्थित रहे।इस रैली मे बसुधरपाह,पिण्डारी,पण्डितपुरा और नीरूपुर के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक व बच्चे शामिल रहे। राजकुमार पाण्डेय,गुड्डु,अभिषेक पाण्डेय,दिपक,विश्वास,निशान्त,दिपू,अनिमेश,करीमन,जितेन्द्र,आदित्य नाथ,अंजनी,अमित पाण्डेय,उपेन्द्र परमेश्वर यादव,पुनीत,अंकित,मुरारी,प्रशान्त,धनंन्जय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता राजदेव राम व संचालन निलकू भाई ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago