बलिया- फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने के मामले में लेखपाल सहित नौ पर मुकदमा दर्ज

बलिया। बिल्थरारोड थाना उभांव अंतर्गत ग्राम सभा फरसाटार मौजा सीयर में लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति के कबाला जमीन को गलत तरीके से कागजात में हेराफरी करने और षड़यंत्र के तहत जमीन को दूसरे के नाम करने का मामला प्रकाश में है। जहां पीड़ित द्वारा न्याय न मिलता देख न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है ।

मामला न्यायालय के संज्ञान में आने के बाद न्यायल के आदेश पर लेखपाल व उनके साथ नौ अन्य लोगों पर भू अभिलेखों में गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिक दर्ज हुई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

बताया जाता है कि पीड़ित मोहम्मद अबानुज़्ज़मान पुत्र शमसुज़्ज़माँ निवासी फरसाटार ने विगत तीन दिसम्बर को उभांव थाना में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल महातम राम ने मौजा सियर तहसील बेल्थरारोड थाना उभाव ज़िला बलिया की मिली भगत से आरज़ी नम्बर 380 ब को रकबे से अधिक राजस्व अभिलेख में अंकित कर किसी अन्य को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

जिस पर पीड़िता द्वारा पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद उन्होंने न्यायालय का शरण लिया।

न्यायालय द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए 156/3 जाब्ता फौजदारी के अंतर्गत प्रथना पत्र स्वीकार करते हुए। वहीं मामले में जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया ने महातम राम हल्का लेखपाल से साथ अन्य 9 व्यक्तियो मोहन लाल, मदन लाल, अमन लाला, राजेश कुमार, रमेश कुमार, राकेश कुमार, लल्लन सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, धारा 120b, 218, 419, 420, 467, 468, 471, आईपीसी के अंतर्गत दर्ज हुई है। थाना अध्यक्ष उभाव को आदेशित किया कि आप प्रार्थना पत्र के अनुसार नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर विवेचना कर जल्द से जल्द मामले की रिपेार्ट पेश करने का निर्देशित किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago