Categories: बलिया

बलिया में सपा नेता ने की पूर्व मंत्री नारद राय और उनके बेटे के खिलाफ सीबीसीआईडी जांच की मांग

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे सपा में बौखलाहट की स्थिति है। इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता मिंटू खान ने नारद राय और उनके बेटे के खिलाफ सीबीसीआईडी जांच की मांग की है।

मिंटू खान ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर ये मांग की। उन्होंने कहा कि जो खुद माफिया है वह दूसरों को माफिया कैसे बोल सकते हैं। बताया कि यही मुख्तार अंसारी उनके पक्ष में वर्ष 2002 में वोटे मांगे थे, तब जाकर वह जीते थे। आज भाजपा में शामिल होते ही उन्हें माफिया बोलकर पुकार रहे हैं। जब मुख्तार अंसारी जिंदा थे, तब तो इनकी औकात नहीं थी, उनके सामने खड़ा होने की। असली माफिया तो वह खुद है, क्योंकि उनके पुत्र ने जया मिश्रा हत्याकांड को अंजाम दिया था, पूर्व एसपी अमिताभ ठाकुर मामले के तह तक पहुंच भी गए थे। चूंकि वह उस समय मंत्री थे, लिहाजा एसपी अमिताभ ठाकुर का तबादला कर सब ठंडे बस्ते में डाल दिया।

मिंटू खान ने आरोप लगाए कि पूर्व मंत्री नारद राय द्वारा सीवरेज परियोजना में करोड़ों का घोटाला किया गया, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता को मारापीटा गया। हम लोग कुछ भी भूले नहीं है। उन्होंने सरकार से पूर्व मंत्री नारद राय और उनके पुत्र के खिलाफ सीबीसीआईडी जांच की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago