Categories: बलिया

सपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने छोड़ा साथ, अमित शाह से की मुलाकात

लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने सपा का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को सपा छोड़ने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

नारद राय ने अपने एक्स हैंडिल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य अमित शाह के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे गरीब को मजबूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करूंगा। जय जय श्री राम।” बता दें कि वाराणसी स्थित होटल ताज में अमित शाह से मुलाकात के दौरान उनके साथ सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद थे।

नारद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जय श्रीराम बोलकर सपा में बने रहना संभव नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित संगठन पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीति खत्म की जा रही थी। एक दिन पहले अखिलेश यादव की सभा में भी मुझे अपमानित किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 45 वर्ष पुराने नेता का मंच से नाम न लेकर अपमान किया। इसे भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि मैंने बलिया में जनेश्वर मिश्र सेतु, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, लोहिया मार्किट, स्पोर्टस कालेज लाने का काम किया। बलिया की जनता से मैं प्रेम करता हूं। सपा का झंडा लगाकर भाजपा की मैं मदद नहीं कर सकता, भाजपा का झंडा लगाकर भाजपा की मदद करूंगा। जिस दिन भाजपा में शामिल होऊंगा, संख्या बल सभी को दिख जाएगा।

बता दें कि पूर्व मंत्री नारद राय को पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ाया था लेकिन वह भाजपा के दयाशंकर सिंह से हार गए थे। नारद बलिया के नगर विस सीट से वर्ष 2002 में चुनाव जीते थे। 2012 में भी वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और विजयी रहे। सरकार में उन्हें नगर विकास मंत्री भी बनाया गया। 2017 के चुनाव में पार्टी से अनबन होने के बाद वह बसपा में शामिल हो गए और बसपा से ही नगर के सीट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2022 के विस चुनाव से पूर्व वह पुन: बसपा छोड़ सपा में शामिल हो गए। सपा सरकार में खेल और खादी ग्रामोद्योग मंत्री भी रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago