बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाछपरा गांव में पबजी को लेकर 2 गुटों में मारपीट हो गई। ये विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर 1 महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की गहराई से जांच कर दी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक ही पड़ोस की महिलाओं के साथ युवाओं ने छोटे बच्चों को मारना पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मारपीट में योगेंद्र उर्फ जोगी (38), अनुज कुमार (26), अभिषेक कुमार (17) और सुमंत कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जोगेंद्र उर्फ जोगी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जोगी की मौत हो गई।
इस मामले में एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अनुज कुमार की तहरीर पर आकाश पासवान, विकास पासवान, पंकज पासवान, रोहित पासवान और रानी देवी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं, एहतियातन घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती की गई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…