Categories: बलिया

Ballia-सिकंदरपुर में डिप्टी सीएम को काला कपड़ा दिखाने वाला सपा नेता गिरफ्तार

बलियाः सिंकदरपुर में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में कोई गड़बड़ न हो, इसलिए पुलिस ने सपा के नेताओं को पहले ही हिरासत में ले लिया था। लेकिन इसके बावजूद भी जैसे ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चेतन किशोर मैदान पहुंचे, सपा के नेता सुमंत तिवारी ने उन्हें काला कपड़ा दिखाया।

इसके बाद हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने तुरंत ही सपा नेता को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम मंच से करीब 25 मीटर की दूरी पर थे, तभी सपा नेता ने काला कपड़ा दिखा दिया। जिसके बाद पुलिस ने नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

बता दें कि बीते दिन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने सिकंदरपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। लेकिन उन्होंने अपने भाषण में एक बार भी यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया। इससे वाकये से डिप्टी सीएम और सीएम की बीच चल रही तल्खी फिर उजागर हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago