बलिया के कॉलेजों की मनमानी और लापरवाही से छात्र परेशान, ये है वजह!

बलिया के छात्र इन दिनों बेहद परेशान हैं। वजह है कॉलेजों की मनमानी और लापरवाही। जिले के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के विभिन्न कक्षाओं के अंक-पत्र आकर पड़े हुए हैं लेकिन कॉलेज इन अंकपत्रों को लेकर नहीं जा रहे हैं। जिससे छात्रों को एडमिशन और परीक्षाओं में आवेदन करने में मुश्किलें आ रही हैं।

हालात ये है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन कॉलेजों को अंक पत्र ले जाने के लिए नोटिस तक जारी कर चुका है। इसके बाद भी इसके बाद भी 54 कॉलेजों की ओर से अभी तक अंक पत्र नहीं ले जाया गया है। बता दें कि विवि संबद्ध कुल 135 कालेज हैं। इसमें नौ नए हैं। पुराने 126 कॉलेजों को अंकपत्र तैयार हैं। इसमें अभी तक 72 कालेजों की ओर से अंकपत्र ले जाया गया है। लेकिन 54 ऐसे कॉलेज हैं जो लापरवाह बने हुए हैं। ऐसे में इन कॉलेजों को एक बार फिर नोटिस जारी कर चेताया जाएगा।

विवि. के रजिस्ट्रार एनएल पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंक पत्र न ले जाना कालेजों की घोर लापरवाही है। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विवि. प्रशासन गंभीर है। सभी कालेजों को फिर नोटिस जारी की गई है। हर हाल में 10 जनवरी तक अंक पत्र ले जाने को कहा गया है। जल्द से जल्द विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने पर विवि के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पहले फीस जमा कर विवि. से डिग्री लेने का प्रावधान था। लेकिन विवि. लग रही डिग्रियों के ढेर को देखते हुए मिले मौखिक निर्देश के क्रम में अब डिग्रियां भी कालेजों को ही भेजी जा रही हैं। ताकि विद्यार्थी आसानी से इसे वहीं प्राप्त कर सकें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago