बलिया- फेसबुक पर मिले दोस्त के साथ भागी महिला, पति लगा रहा चक्कर

बलिया। फेसबुक पर शुरू दोस्ती को और परवान चढ़ाते हुए तीन अबोध बच्चों की माँ अपने फेसबुकिया दोस्त के साथ फरार हो गई। जिले का ये सनसनीखेज मामला रेवती कस्बे का है। कस्बे के एक वार्ड का युवक तीन अबोध बच्चों को लेकर बीत दस दिनों से फरार अपनी पत्नी का सुराग लगाने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी 21 दिसम्बर से गायब है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा अपना मोबाइल पासवर्ड लाक लगाकर रखती थी। 21 दिसम्बर को गायब होने के दो घंटे बाद उसने अपना फोन स्वीच ऑफ कर लिया।युवक के मुताबिक उसकी पत्नी की गाजीपुर के एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बाद में मोबाइल पर ही लुक-छिप कर उससे बातें करती थी।

घटना के दिन भी फोन पर बातें करती रही। परिजनों ने समझा कि किसी नाते-रिश्तेदार से सामान्य बातचीत कर रही है। हालांकि उसके थोड़ी देर बाद ही उसने घर छोड़ दिया। वही पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।

Radhika Kodwani

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago