बेलथरा डेस्क: बेलथरा रोड विधान सभा क्षेत्र के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के सूरजपुरा व ननौरा गांव में विधायक निधि से बने इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया।
वहीं नगर पंचायत नगरा में जल संरक्षण योजनान्तर्गत पंचफेडवा में स्थित तालाब का सौंदर्य करण के लिये 30 लाख के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया गया । विधायक ने इससे पहले आयोजित समारोह में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि मुख्य मार्ग से गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जा रहा है।
खराब व जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य लगातार तेजी से हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जो धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी खजाने का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जा रहा है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…