15 दिन में 60 पशु अज्ञात कारण से मरें

बलिया में लगातार क्यों हो रही पशुओं की मौत
15 दिन में 60 पशु अज्ञात कारण से मरें
बैरिया (बलिया)। बैरिया के विभिन्न गांवों में लगातार जानवरों की मौत के मामले सामने आ रहे है, कारण अबतक पता नहीं लग पाया है। बलिया क्षेत्र में 15 दिन के अंदर अज्ञात बीमारी से करीब 60 पशुओं की मौत हो गई। जिससे पशुपालक परेशान हैं। क्षेत्र के किसी भी पशु चिकित्सालय में चिकित्सक अ​धिकारी न होने से इलाज के आसार भी नजर नहीं आ रहे है। क्षेत्र के धतुरीटोला में पांच, शिवाला मठिया में पांच, गोपालनगर में सात, टोला फत्तेराय में तीन, गुमानी के टोला में चार मवेशी कालकवलित हो गए हैं। वहीं भरतछपरा गांव में नरेश, जयराम, प्रभुनाथ, मोनू समेत छह लोगों की गायें एक सप्ताह के भीतर मर गईं।
पशुपालकों ने बताया कि घुटनों में सूजन के बाद मवेशी मरते जा रहे हैं। ऐसे ही कई गांवों के मामले सामने आए हैं। पशुओं में अज्ञात बीमारी फैलने से पशुपालक परेशान हैं। वहीं राजकीय पशु चिकित्सालय सोनबरसा, मुरलीछपरा, लालगंज, करमानपुर, कर्णछपरा जयप्रकाशनगर समेत कई पशु चिकित्सालयों में चिकित्सक तैनात नहीं है। छह से अधिक पशुचिकित्सालयों का चार्ज राजकीय पशुचिकित्सालय रेवती के प्रभारी डा.ओमप्रकाश के जिम्मे है। रेवती के प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी डा.ओमप्रकाश ने बताया कि प्रदूषित चारा खाने या चरने से यह बीमारी हो रही है। इसे फंगल इंफेक्शन कहा जाता है। पशुओं में इस तरह का लक्षण मिल तो तुंरत पास के पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।

Radhika Kodwani

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago