बलिया- इंस्पेक्टर की जिंदादिली को सलाम! बेसहारा लोगों के लिए बने मददगार

बिल्थरारोड। पूरे प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है। इस बीच उभांव इंस्पेक्टर की जिंदादिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह गस्त के दौरान पटरियों पर सो रहे गरीबों को कंबल  बाटते दिखे। फोटो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर की जमकर तारीफ हो रही है। इसमें खास बात यह है कि इंस्पेक्टर ने  कंबल अपनी निजी पैसों से बांटे हैं।

हमारी टीम ने जब इस मामले पर इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि  शीतलहर के चलते तमाम ऐसे लोग हैं, जिनके पास सर्दी को दूर करने के इंतजाम नहीं थे इसे देखते हुए हमारी उभांव थाने की टीम ने ये फैसला किया है कि  हम गरीबों की मदद के लिए आगे आएंगे।उन्होंने बताया कि अपनी तनख्वाह व अन्य पुलिस कर्मियों के मदद से सड़क के किनारे रहने वाले गरीब लोगों को उनकी मदद के लिए सोमवार की देर शाम मौके पर जाकर उन्हें कंबल वितरित किए। जो भी पालीथीन या फटे पुराने गुदड़े में लिपटा सोता हुआ दिखा पुलिस ने उसे कंबल से ढक दिया।

पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मदद मिलने के बाद गरीब ,निराश्रित लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी उन्होंने पुलिस को आशीर्वाद दिया और खुशी जाहिर की इस मौके पर कॉन्स्टेबल भानु प्रकाश पांडे, अंकुर वर्मा ,प्रदीप मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago