बलियाः सिंकदरपुर में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में कोई गड़बड़ न हो, इसलिए पुलिस ने सपा के नेताओं को पहले ही हिरासत में ले लिया था। लेकिन इसके बावजूद भी जैसे ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चेतन किशोर मैदान पहुंचे, सपा के नेता सुमंत तिवारी ने उन्हें काला कपड़ा दिखाया।
इसके बाद हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने तुरंत ही सपा नेता को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम मंच से करीब 25 मीटर की दूरी पर थे, तभी सपा नेता ने काला कपड़ा दिखा दिया। जिसके बाद पुलिस ने नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
बता दें कि बीते दिन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने सिकंदरपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। लेकिन उन्होंने अपने भाषण में एक बार भी यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया। इससे वाकये से डिप्टी सीएम और सीएम की बीच चल रही तल्खी फिर उजागर हो गई।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…