बलिया डेस्क : समाजवादी पार्टी ने दिवंगत पत्रकार रतन सिंह के परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में पूर्व मंत्री नारद राय ने ट्विटर के ज़रिए दी। उन्होंने इस दौरान सूबे की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पत्रकार की जान ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते गई।
सपा नेता ने ट्वीट कर लिखा, “ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते अपनी जान गंवाने वाले निर्भीक पत्रकार श्री रतन सिंह के परिजनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी समाजवादी पार्टी”। इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि पत्रकार रतन सिंह के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जाए।
ट्विटर पर नारद राय ने मुलायम सिंह के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जो कहा वो कर के दिखाया उसका नाम मुलायम है। जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है”। बता दें कि सहारा न्यूज में काम करने वाले पत्रकार रतन सिंह की बीते कल बलिया के फेफना थाना इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में परिजनों ने पुलिस को भी आरोपी बनाया है। पत्रकार की हत्या के बाद प्रदेश के पत्रकारों में काफी ज़्यादा रोष है, जिसको देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने पत्रकार के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवज़ा देने का ऐलान कर दिया है। साथ ही दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…