बलिया डेस्क : बीते दिनों 21 अगस्त की रात युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना पर जानलेवा हमला हुआ. यह वारदात मालदेपुर मोड़ स्थित होटल तृप्ति के सामने हुई. इस मामले को लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बलिया ज़िलाधिकारी हरि प्रताप शाही से मुलाक़ात की है. और हमले के बारे में जानकारी दी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की यूपी में जंगलराज स्थापित हो गया है पत्रकार-नेता सब अपराधियों के निशाने पर हैं।
वहीँ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने इसके बाद योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार है. अब तो हद हो गया योगीराज में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला होने लगा.उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सरकार के ख़िलाफ संघर्ष करने वालों का मूह बंद करने के लिए अब सत्ता पोषित गुंडे हमला कर रहे हैं.
रोहित सिंह ने कहा कि युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना पर जानलेवा हमला करने वाले दोषियों पर सरकार के दबाव में मुक़दमा नहीं लिखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर अजय राय मुन्ना पर हमला करने वाले अपराधियों पर कारवाई नहीं हुई तो हम दिल्ली तक आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा राज में राजनीतिक व्यक्तियों का सम्मान ख़त्म हो गया है
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…