पत्रकार रतन सिंह के परिजनों की मदद के लिए आगे आई सपा, 2 लाख रुपए देने का किया ऐलान

बलिया डेस्क : समाजवादी पार्टी ने दिवंगत पत्रकार रतन सिंह के परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में पूर्व मंत्री नारद राय ने ट्विटर के ज़रिए दी। उन्होंने इस दौरान सूबे की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पत्रकार की जान ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते गई।

सपा नेता ने ट्वीट कर लिखा, “ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते अपनी जान गंवाने वाले निर्भीक पत्रकार श्री रतन सिंह के परिजनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी समाजवादी पार्टी”।  इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि पत्रकार रतन सिंह के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जाए।

ट्विटर पर नारद राय ने मुलायम सिंह के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जो कहा वो कर के दिखाया उसका नाम मुलायम है। जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है”। बता दें कि सहारा न्यूज में काम करने वाले पत्रकार रतन सिंह की बीते कल बलिया के फेफना थाना इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस मामले में परिजनों ने पुलिस को भी आरोपी बनाया है। पत्रकार की हत्या के बाद प्रदेश के पत्रकारों में काफी ज़्यादा रोष है, जिसको देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने पत्रकार के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवज़ा देने का ऐलान कर दिया है। साथ ही दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago