सपा ने बिल्थरा रोड नगर की कार्यकारिणी की घोषित, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर हर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है।बलिया में भी समाजवादी पार्टी चुनाव की तैयारी जुटी है। जहां समाजवादी बिल्थरा रोड नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नगर अध्यक्ष शिवम बरनवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। 3 उपाध्यक्ष, 4 सचिव और एक – एक कोषाध्यक्ष के साथ ही महासचिव सहित 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी घोषित की गई। इस कार्यकारिणी में सभी वर्ग के लोगों को जगह दी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी का आभार जताया है। और जिम्मेदारी पर खरा उतरने की बात कही।

नई कार्यकारिणी में अतुल तिवारी, अब्दुल गनी और मोनू सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अजय यादव, मनीष जायसवाल, गौरव सर्राफ़ और अंकित वर्मा को कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। मनीष चौरसिया को कोषाध्यक्ष और तुषार तिवारी को नगर महासचिव का पद दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में सत्यम सर्राफ़, अरुण कुमार, अंकुर वर्मा, अफ़रोज़ अहमद, राहुल मद्धेशिया, सुमित जायसवाल, अमन वर्मा, अनंत सागर गुप्ता, सतीश यादव, दीपक यादव, नसरूल्लाह और अविनाश कन्नौजिया सम्मिलित हैं।

वहीं नगर अध्यक्ष शिवम बरनवाल ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ जल्द ही एक बैठक की जाएगी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की है। सभी को जिम्मेदारी की गई। और उम्मीद है कि सभी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझेंगे। हालांकि देखना होगा कि समाजवादी पार्टी को आगाजी विधानसभा चुनाव में कितना फायदा मिलता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago