बलिया। रसड़ा में करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक 13 सितंबर को विद्युत लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था। इसका इलाज चल रहा था। हालात गंभीर होने पर युवक को वाराणसी भी रेफर किया गया था। लेकिन शनिवार की देर शाम युवक की मौत हो गई। पावर हाउस परिसर में हादसा हुआ था। जहां युवक घास काटने के लिए था। और हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। क्षेत्र में भी मातम पसरा है।
दरअसल एक सप्ताह पहले गढिया गांव स्थित पावर हाउस के मैदान में विद्युत प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में एक युवक आ गया था। हादसे में झुलसे सुलुई ग्राम निवासी युवक सत्यनारायण (40) पुत्र लालमन की शनिवार की देर शाम वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें 13 सितंबर को युवक अपने गांव से पावर हाउस परिसर में घास काटने के लिए गया हुआ था, कि तभी अचानक नंगे विद्युत तारों में उलझकर वह बूरी तरह झुलस गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उसे तत्काल रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बलिया और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…