बलिया। देश में लॉकडाउन हुआ तो अधिकतर काम ऑनलाइन होने लगे। परिवहन विभाग में भी सभी जरुरी काम ऑनलाइन हो रहे थे। ड्राइविंग लाइसेंस भी ऑनलाइन बनना शुरु हो गए लेकिन दिक्कत यह है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कई लोगों को यह मालूम नहीं है कि ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रकिया क्या है। ऐसे में ग्रामीण परेशान हैं।
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रकिया से अनजान ग्रामीण जनसेवा या किसी अन्य के सहयोग से ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। लेकिन परेशानी है कि आवेदन करने के बाद भी स्लॉक बुकिंग नहीं हो रहा है। यदि स्लाॅट बुक भी हो रहा है तो नवंबर लास्ट नहीं तो दिसंबर में मिल रहा है। वही जन सेवा केंद्र द्वारा बताया जा रहा है कि स्लाॅट बुक के लिए सुबह 11:00 बजे परिवहन विभाग का वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/खुलता है इसके तुरंत बाद वेबसाइट बंद हो जाता है दिखाने लगता है कि आज का कोटा फुल ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनना बहुत कठिन हो गया है।
एक दिन में केवल पूरे जनपद मे केवल लगभग 16 लाइसेंस ही बुक होता है। वही लर्निंग लाइसेंस लगभग 150 तक बुक हो रहा है। जिससे जनता परेशान हैं। ग्रामीण पुलिस के ई-चालान से भी परेशान है वहीं ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ग्रामीण फीस कटा कर एआरटीओ से लेकर जनसेवा तक लाइसेंस के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…