Categories: featured

बलिया- विभिन्न स्टेशनों पर काम के चलते इन ट्रेनों के रुट बदलाए, कई ट्रेनें कैंसिल

बलिया। औड़िहार-डोभी खंड के पैच डबलिंग कार्य के चलते ट्रेन मार्ग प्रभावित हो रहा है। इसके अंतर्गत औड़िहार एवं डोभी स्टेशनों पर प्री- नान इंटरलॉकिंग और नान इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इसके चलते कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला गया है। कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कुछ का मार्ग परिवर्तन और शार्ट टर्मिनेशन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने इसकी जानकारी दी।

यह ट्रेनें निरस्त– 27 सितम्बर से तीन अक्टूबर तक छपरा-औड़िहार-छपरा (05135-05136) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। 26 सितंबर को औड़िहार-छपरा (05136) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। 30 सितंबर से पांच अक्टूबर बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया (905169-05170) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। छह अक्टूबर को वाराणसी सिटी-बलिया (905170) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। सात अक्टूबर को बलिया-वाराणसी सिटी (05169 अनारक्षित) विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। तीन अक्टूबर को छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा (05111-05112) इंटर सिटी विशेष एक्सप्रेस का संचलन निरस्त रहेगा।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित–  22 और 29 सितम्बर को छपरा से प्रस्थान करने वाली छपरा-सूरत (09066) विशेष एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जाएगी। 23 और 30 सितम्बर को बलिया से प्रस्थान करने वाली बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस (904055) विशेष एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago