Categories: बलिया

सलेमपुर से सपा प्रत्याशी रमाशंकर ने रवींद्र कुशवाहा को दी करारी शिकस्त

सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में जीत सपा प्रत्याशी की हुई। सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने भाजपा के प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा को हरा दिया। इसी के साथ रवींद्र कुशवाहा का जीत की हैट्रिक लगाने का सपना टूट गया।

बता दें कि सपा के रमाशंकर राजभर को जहां चार लाख पांच हजार 472 मत मिले। वहीं भाजपा के रवींद्र कुशवाहा को मिले 4 लाख 1899 मत मिले। इस तरह रमाशंकर राजभर ने रवींद्र कुशवाहा को 3573 मतों से पराजित कर दिया। इसके साथ ही रवींद्र कुशवाहा की जीत के हैट्रिक लगाने का सपना भी चकना चूर हो गया।

सलेमपुर लोकसभा में शुरूआती रूझानों में भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा अच्छे—खासे अंतर से आगे चल रहे थे, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद एकाएक तस्वीर बदल गई और सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर आगे चलने लगे। इसके बाद शुरू हुआ कांटे की टक्कर कभी रवींद्र कुशवाहा 800 मतों से आगे तो कभी रमाशंकर राजभर 600 मतों से आगे चल रहे थे। इसके बाद शाम पांच बजे जैसे ही पोस्टल बैलेट का मत दोनों प्रत्याशियों में जोड़ा गया तो सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर आगे हो गए और दोनों के बीच फासला महज 3573 मतों का रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago