बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भृगु आश्रम स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने से लाखों का सामान जल गया।
बता दें कि भृगु आश्रम इलाके के पोस्ट ऑफिस गली में एक मकान के दूसरे तल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे घर में अफरातफरी मच गई आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि उसे बुझाना मुश्किल था।
करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में घर में रखे टीवी, फ्रिज, आलमारी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। घटना से पूरे इलाके के लोग सहम गए हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…