Categories: बलिया

NEET परीक्षा में बलिया के होनहारों ने लहराया परचम

ऑल इंडिया मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ का परिणाम आ गया है। इस परीक्षा में बलिया के होनहारों ने परचम लहराया है। जिले की हीना ने परीक्षा में 3,697, प्रत्युष ने 8150 और मंगलम ने 11,957वीं रैंक हासिल की है। छात्रों की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

बता दें कि नगर निवासी परवेज अहमद की बेटी हीना ने तीसरे प्रयास में 3697 रैंक हासिल की है। इसी तरह रतसर के वार्ड 10 निवासी शहबाज शमीम के बेटे शम्स शहबाज ने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास की है। इसी तरह मनोज सिंह के पुत्र कुमार मंगलम ने पहले ही प्रयास में कड़ी मेहनत के दम पर परीक्षा पास कर ली।

बिल्थरारोड क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी डॉ कमलेश कुमार वर्मा का पुत्र प्रत्युष रंजन वर्मा ने नीट में सफलता हासिल कर अपना परचम लहाया। उन्होंने कैटेगिरी रैंक में 3314वीं रैंक पाई। भीमपुरा क्षेत्र के मुहम्मदपुर के कमलेश कुमार वर्मा के पुत्र प्रत्युष रंजन वर्मा ने नीट में सफलता प्राप्त किया है। सिकंदरपुर के खेजुरी निवासी संजय गुप्त की पुत्री सोनम गुप्ता ने नीट में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago