बलिया में सनातन पांडेय ने भाजपा के नीरज को चटाई धूल, हैट्रिक लगाने के सपने को किया चकनाचूर

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पांडेय ने बलिया की लोकसभा सीट पर बंपर मतों से जीत हासिल की। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को सनातन पांडेय ने करारी शिकस्त दी। उन्होंने नीरज शेखर को लगभग 42 हजार 691 मतों से पराजित किया।

लोकसभा चुनाव में मतगणना के लिए विधानसभावार अलग-अलग टेबल लगाए गए थे। हालांकि पहला रुझान काफी देर से प्राप्त हुआ। मतगणना के शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए रखी। राउंड दर राउंड सपा प्रत्याशी की बढ़त लंबी होती गई। कुछ एक राउंड में ही भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर सपा प्रत्याशी की बढ़त कम करते नजर आए, लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ।

सपा प्रत्याशी को बलिया के बैरिया, फेफना और गाजीपुर के जहूराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभा में अच्छे-खासे मत मिले। बसपा प्रत्याशी लड़ाई से एक दम बाहर दिखा। भाजपा ने बलिया लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगाया था। यहां के सीटिंग एमपी वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र को टिकट दिया गया था। इसके बाद भी भाजपा सत्ता विरोधी लहर से पार नहीं पा सकी। बैरिया और फेफना विधानसभा में पार्टी को भितरघात का भी खामियाजा उठाना पड़ा।

पिछली बार सनातन पांडेय को भाजपा ने लगभग 15 हजार मतों से पराजित किया, लेकिन इस बार सपा प्रत्याशी ने पांसा पलट दिया। स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान ने भी भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया। वर्ष 2014 में भाजपा के भरत सिंह ने 359,758 मत पाकर सपा के नीरज शेखर को 139,434 मतों से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने 469,114 मत पाकर सपा के सनातन पांडेय को 15,519 मतों से हराया था। लगातार दो चुनाव जीतने वाली भाजपा का बलिया लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago