Categories: बलिया

बलिया के सैनिक का हार्ट अटैक से निधन, गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई अंतिम विदाई

बलिया। हार्ट अटैक से मौत के बाद हल्दी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सैनिक की पार्थिव देह गृहग्राम पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल था और दरवाजे पर ढांढ़स बंधाने वालों का तांता लग गया। सभी ने सैनिक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

बता दें सुल्तानपुर गांव निवासी सुजीत प्रजापति (40) पुत्र केशो प्रजापति की तैनाती जोधपुर में थी। जहां हार्ट अटैक आने के बाद साथी जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और फिर आर्मी के जवान रविवार की देर शाम शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।
सुजीत ने 5 जनवरी 2005 में आर्मी ज्वाइन की थी। मिलनसार प्रवृति के धनी सुजीत की असमय मौत से हर कोई मर्माहत है। पत्नी रेनू देवी, पुत्र अभय कुमार और पुत्री मुस्कान की चीत्कार से मौजूद लोगों की आंखों का कोर भींग गया था। जवान का अंतिम संस्कार गंगा नदी के पचरुखियां घाट पर सम्मान के साथ हुआ। साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से अंतिम विदाई दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago