Categories: बलिया

बलिया में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का चुनाव, करुणा सिंधु अध्यक्ष और नरेन्द्र मिश्र बने महामंत्री

बलिया में रविवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की बैठक में सर्व सम्मति से करुणा सिंधु सिंह ( डीडू) को अध्यक्ष और नरेन्द्र मिश्र को महामंत्री चुना गया। बता दें लोक निर्माण विभाग के डॉक बंगला में बैठक रखी गई थी। जिसमें एसोसिएशन के जिला संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।

बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों में विश्वास जताते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष करुणा सिंधु सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए सभी साथियों के हक़ की लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे बखूबी निभायेंगे।
साथ ही कहा कि पद भले ही हमें और नरेन्द्र मिश्र को दिया गया है, लेकिन सभी भाई इस पद पर आसीन है। यह मान कर चलना होगा।इस मौके पर अनिल अकेला, अजय भारती, सर्वेद्र सिंह, धनंजय सिंह, अमित सोनी, आसिफ जैदी, मनोज राय, संजय तिवारी, मुकेश मिश्रा, अखिलेश कुमार, राणा प्रताप सिंह, केके पांडे, रत्नेश सिंह, आशीष पांडेय, संजीव जी, विवेक जायसवाल, आनंद दुबे, उपेंद्र गुप्ता, आदित्य सोनी, उपेंद्र तिवारी, नवल जी, सनन्दन आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago