Categories: बलिया

बलियाः रेवती स्टेशन का अस्तित्व बचाने को लेकर चलाया जाएगा आंदोलन

बलिया के रेवती रेलवे स्टेशन का अस्तित्व बचाने को लेकर रेलवे स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक रखी। बैठक रेवती बस स्टैंड के पास हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में हुई।

इस बैठक के दौरान रेवती रेलवे स्टेशन को बचाने के लिए किए गए आंदोलनों‌ की समीक्षा की गयी। इस दौरान हानि और लाभ को देखते हुए आंदोलन को और तीखा करने, जवाबदेही बनाने और सफलता पाने तक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने पर विचार किया। इस दौरान समिति के कई सदस्य मौजूद थे। जिन्होंने संकल्प लिया कि आगामी दिनों में बड़ी रेल पंचायत करके सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय पर आंदोलन चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि आजादी के पूर्व स्थापित और आजादी के आंदोलन का मूक गवाह रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट करके रेल विभाग ने जो सौतेला व्यवहार किया है, वह क्षेत्र की जनता के लिए असहनीय है। हमने रेल के लिए अनेकों आंदोलन किया और सफलता भी पाई। चाहे वह उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का मामला हो अथवा सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का मामला, सभी मामलों में हमने आंदोलन के जरिए अपनी मांग पूरी करवाई। अब रेवती रेलवे स्टेशन को लेकर भी आंदोलन चलाया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 month ago