बलिया के गांव जल्द ही सोलर लाइट से जगमगाएंगे। जिले की 20 ग्राम पंचायतें और ग्रामीण हाट बाजार इन लाइटों से रोशन होंगी। इसके लिए सरकार ने लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। जिले के सभी सातों विधायकों से गांवों और हाटों का चयन कर सूची मांगी गई है।
जानकारी के अनुसार सभी सातों विधायकों को प्रति विधानसभा क्षेत्र से 2 या 3 कुल ग्राम पंचायतों की सूची देनी है, इनकी आबादी डेढ़ से 2 हजार के बीच होनी चाहिए। ऐसे पंचायतों में प्रति पंचायत 10 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। सूत्रों की माने तो अभी तक 17 पंचायतों की सूची विधायक दे चुके हैं और शेष 3 की आनी बाकी है।
बता दें कि शासन ने यूपी नेडा को यहां 339 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रथम चरण में विभाग 20 पंचायतों में बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना से 200 सोलर स्ट्रीट लाइट तथा 139 ग्रामीण हाटों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पथ प्रकाश योजना से लाइटें स्थापित करेगा।
यूपी नेडा पीडी ओमकार राम का कहना है कि शासन से लक्ष्य मिल चुका है। विभाग की ओर से सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। जैसे ही सूची मिलेगी काम शुरू हो जायेगा।
इन स्ट्रीट लाइट लगने से गांवों को बहुत फायदा होगा। बिजली कटौती से मुक्ति मिलेगी। उर्जा बचत की दिशा में ये सबसे महत्वपूर्ण कदम है। सरकार द्वारा ट्यूबवेल को अनुदान के सोलर से संतृप्त करने व अनुदान पर रूफ टॉफ लगाने के बाद अब पंचायत व गांवों को रोशन करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…