Categories: बलिया

बलिया डीएम ने किया स्कूलों का निरीक्षण, एक कमरे में 2 क्लास के बच्चे होने पर जताई नाराजगी

बलिया जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कार्यालय में काफी गंदगी मिली। इसे देखकर डीएम नाराज हुए और उन्होंने तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कार्यालय में फाइलों का रखरखाव भी ठीक से नहीं मिला। इसके बाद जिलाधिकारी ने रखरखाव ठीक से करने के निर्देश दिए। अभिलेख का रखरखाव ठीक से हो और हमेशा मेंटेनें रहे। उपस्थिति पंजिका देखने के आठ मिड डे मील को भी चेक कर उसकी गुणवत्ता को परखा। इस दौरान वहाँ मिली कमियों के संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने कंपोडिट विद्यालय तहसीली स्कूलों का जायजा लिया। इस दौरान दो कक्षा के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाने पर उन्होंने सवाल किया। प्रधानाचार्य पर नाराज़गी जताते हुए इन पर कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए मनीष सिंह को दिये। दूसरी क्लास में रखे गये मेज़ व ब्रेंच को ख़ाली कर दोनों कक्षाओं में बच्चों को आराम से बैठाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूल में पठन पाठन का कार्य बेहतर ढंग से हो। बच्चों की सुविधा का विशेष ख़्याल रखा जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago