बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्यालय में काफी गंदगी और फाइलों के रखरखाव ठीक नहीं मिलने पर निर्देश दिया कि कार्यालय की व्यवस्था में सुधार लाएं।
अभिलेख का रखरखाव ठीक से हो और हमेशा मेंटेंन रहे। उपस्थिति पंजिका देखने के आठ मिड डे मील को भी चेक कर उसकी गुणवत्ता को परखा। इस दौरान वहाँ मिली कमियों के संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्मिकों का नवीनीकरण ना होने की जानकारी मिलने पर तत्काल नवीनीकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय तहसीली स्कूल का भी जायज़ा लिया। दो कक्षा के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाने पर उन्होंने सवाल किया।
प्रधानाचार्य पर नाराज़गी जताते हुए इन पर कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए मनीष सिंह को दिये। दूसरी क्लास में रखे गये मेज़ व ब्रेंच को ख़ाली कर दोनों कक्षाओं में बच्चों को आराम से बैठाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूल में पठन पाठन का कार्य बेहतर ढंग से हो। बच्चों की सुविधा का विशेष ख़्याल रखा जाए।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…