Categories: बलिया

पत्नी से लड़ाई के बाद पति ने आत्महत्या

बलिया में पत्नी से लड़ाई होने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव की राजभर बस्ती के रहने वाले 25 वर्षीय यशवंत राजभर का अपनी पत्नी रमिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और दोनों के बीच अनबन चल रही थी। मंगलवार को फिर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद रमिता ने अपने भाई को बुला लिया और बच्चों के साथ मायके गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव चली गई।

पत्नी के मायके जाने से आहत यशवंत ने अपने टीन शेड के घर में लगे बांस में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसका बड़ा भाई अर्जुन उसके कमरे में गया तो परिजनों ने जानकारी मिली। घटना की जानकारी उसकी पत्नी रमिता को हुई तो वह रोते-बिलखते अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल पहुंची।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago