Categories: बलिया

…. तो इस वजह से कैग की टीम ने बलिया में डाला है डेरा!

बलिया में नगरपालिका परिषद में पिछले साढ़े तीन सालों में हुई भारी वित्तीय अनियमितता और बड़े घोटाले के मामले पर तेजी से जांच चल रही है। इसी सिलसिले में कैग की चार सदस्यीय टीम दो दिनों से शहर में एक्टिव है। कैग की टीम के अधिकारी नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रह हैं।

सूत्रों के मुताबिक कैग टीम नगर पालिका की भुगतान से संबंधित फाइलों को खंगाल रहे हैं। इससे पूरे नपा परिसर में हड़कंप मच गया है। वहीं आंतरिक सूत्रों के अनुसार मामले की लीपापोती के लिए प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। लेकिन कैग की टीम ने नपा अधिकारियों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

बता दें कि नगरपालिका के चेयरमैन अजय कुमार ने बीते 28 सितंबर को उत्तर शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिख नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा पर विभागीय कार्यों में वित्तीय अनियमितता करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में चेयरमैन ने ईओ पर मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत कार्य करने भी आरोप लगाया था।

साथ ही इस बात का भी उल्लेख किया गया कि 2018 से ईओ के भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से लगायत शासन के उच्चधिकारियों के यहां की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण ईओ ने अपने गोरखधंधे चालू रखे। जमकर भ्रष्टाचार किया। तब पूर्व सभासद आदर्श मिश्रा द्वारा उच्च न्यायालय प्रयागराज में मामले की जांच के लिए जनहित याचिका भी दायर की गई है। चेयरमैन ने मामले की जांच की गुहार मुख्य सचिव से लगाई थी। इसके सात ही अन्य शिकायतें भी हैं।

वहीं बलिया नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार का कहना है कि नगर पालिका के ईओ की ओर से लगातार की जा रही वित्तीय अनिमितता की शिकायम मैनें कई बार शासन और मुख्य सचिव से की थी। साथ ही उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। टीम किस प्रकरण में आई है। इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, बलिया ने बताया कि कैग की टीम जांच के लिए जनपद में आई है। फाइलों को मंगाकर जांच की जा रही है। शिकायतों संबंधित पत्रावली टीम को उपलब्ध करा दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago