Categories: बलिया

बलिया में बेटियां सुरक्षित नही! सातवीं की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़, हल्दी थाने का मामला

बलिया। पूरे जनपद में महिला अपराध कम होने की बजाए बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन बच्चियों से छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया। जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया।

आरोपी नाबालिग छात्रा के गांव का ही रहने वाला है। पीड़िता के पिता ने बुधवार को हल्दी थाने में दुष्कर्म करने की तहरीर दी। इसमें उल्लेख किया है कि हम लोग घर पर नहीं थे, नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख गांव का ही एक युवक उसके साथ दुष्कर्म किया।

तहरीर में बताया गया कि बेटी ने जब विरोध किया, और आस-पडौस के लोग चिल्लाए तब आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी ने छेड़खानी की बात स्वीकार की है। इस आधार मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago