Categories: बलिया

बलिया में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह

बलिया में सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह 27 जुलाई से 02 अगस्त के मध्य आयोजित किया जाना है। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आख्या मय फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अद्योहस्ताक्षरी एवं आपदा प्रबन्धन कार्यालय को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस सर्पदंश सप्ताह के तहत ग्राम स्तर पर संचालित राहत चौपाल, बाढ सुरक्षा समिति की बैठक तथा अन्य ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों में सर्पदंश की स्थिति में क्या करें, क्या न करें विषय पर अनिवार्य रूप से चर्चा कर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही सर्पदंश होने की दिशा में प्राथमिक उपचार के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान अधिकारी एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की जांच करेंगे।

इस मौके पर पशुपालकों को विशेष रूप से सर्पदंश के विषय में जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में छात्रों को सर्पदंश के विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सर्पदंश से बचाव सम्बन्धी आई०ई०सी० मैटीरियल राहत आयुक्त कार्यालय के लिंक- https:rb.gy/6t0xq से डाउनलोड किया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago