बीजेपी सरकार में भय व अराजकता का माहौल- संग्राम सिंह यादव

बलिया- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह ने भाजपा पर करार प्रहार करते हुए  आरोप लगाया की भाजपा की गलत  नीतियों व प्रशासन की उदासीनता की वजह से जिले में अराजकता का माहौल है। आए दिन सपा समर्थकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बता दें की संग्राम सिंह  व सपा जिला प्रवक्ता राजन कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि चार साल से मोदी सरकार व डेढ़ साल से योगी सरकार ने कोई जनहित व विकास कार्य नहीं किया।

जो भी विकास व जनहित का कार्य दिख रहा है वह सभी अखिलेश सरकार का है। जनपद में चाहे गंगा नदी पर देश का विशाल जनेश्वर मिश्र सेतु हो चाहे घाघरा पर पुल हो, ट्रामा सेंटर, महिला अस्पताल का आलीशान भवन हो, चंद्रशेखर विश्वविद्यालय हो सभी अखिलेश सरकार की देन है।

मोदी, योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में एक सड़क एनएच 31 फेफना से बैरिया तक पूर्ण रूप से खस्ताहाल है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आए दिन भाजपा सरकार के मंत्री व विधायक अपनी सरकार के विरुद्ध भ्रष्टाचार व अराजकता का आरोप लगा रहे है। सपा बसपा व अन्य दलों के गठबंधन से बौखलाई भाजपा 2019 में फर्जी तरीके से पुन: सत्ता में आने के लिए व्यापक पैमाने पर मतदाता सूची में धांधली करने की योजना बना रही है जिसे सपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

कहा कि 24 जून को प्रत्येक बूथ पर सपा के बीएलए उपस्थित होकर मतदाता सूची पर पैनी नजर रखेंगे तथा किसी कीमत पर फर्जी मतदाता का नाम दर्ज नहीं होने देंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago