बेल्थरा रोड क्षेत्र के टीएस बंधा स्थित चैनपुर से बुद्धिपुर और इंदौली होते हुए कुंडैल ग्राम तक संपर्क मार्ग के निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बता दें की उधर सांसद निधि से शहीद रामप्रवेश के घर तक जाने वाले बुद्धिपुर-टंगुनियां-सोनाडीह मार्ग का भी कार्य शुरू हो गया है।
खबर के मुताबिक बताया जाता है कि टीएस बंधा से चैनपुर-कुण्डैल रोड जर्जर हो चुका था। मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कई बार ध्यानाकृष्ट कराया। जनता की मांग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
वहीं बुद्धिपुर से सोनाडीह तक शहीद रामप्रवेश मार्ग का भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बताया जाता है कि यहां भी मानक की अनदेखी की जा रही है। गुणवत्ताविहीन निर्माण के चलते सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद खराब हो जाएगी। ऐसे में निर्माण के नाम पर सरकारी धन की लूट खसोट से जनता में रोष गहराने लगा है। क्षेत्रीय जनता ने सड़क निर्माण की जांच कराते हुए मानक के अनुरूप निर्माण की मांग की है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…