मनियर- मासूम बेटा-बेटी संग मां की मौत, इलाके में सनसनी

मनीयर – स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगनी (नन्हागंज) गांव में शनिवार की सुबह महिला तथा उसके दो मासूम बच्चों का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। ससुराल पक्ष के लोग महिला द्वारा खुद तथा बच्चों को जहर खाकर जान देने का दावा कर रहे है, जबकि मयका पक्ष इस हत्या बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

गांव निवासी विनोद चौहान के पांच वर्षीय बेटी संध्या तथा एक साल के पुत्र संदीप का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। मांगलिक कार्यक्रम में गांव-घर के लोगों के साथ ही नाते-रिस्तेदार भी शामिल होने के लिये पहुंचे थे। दिन में मुंडन संस्कार होने के कारण घर में देर शाम तक चहल-पहल थी। इसके बाद भोजन करने के बाद सभी लोग इधर-उधर सो गये।

शनिवार की सुबह लोगों की नजर विनोद के कमरें में पड़ी जिसमें पत्नी 30 वर्षीय रमिता तथा उसके साथ दोनों बच्चे संध्या व संदीप बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

पूछताछ में पति विनोद ने बताया कि पत्नी ने खुद तथा बच्चों को जहर देकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी होने के बाद पहुंचे मृतका के भाई रतसर निवासी रुदल चौहान ने बहन व भांजा-भांजी के हत्या करने का अरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत परिवार के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो पायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago