दुबई में दो दिन तक भारतीय रुक सकेंगे बिल्कुल फ्री, UAE सरकार का फैसला

यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) कैबिनेट ने भारतीय टूरिस्टों के लिए काफी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिसके तहत दुबई या अबुधाबी होते हुए दुनिया के किसी भी कोने में जाने वाले भारतीय के लिए यहां पर दो दिन यानि 48 घंटे तक रुकना बिल्कुल फ्री है। उन्हें यहां दो दिन का फ्री ट्रांजिट वीजा मिलेगा।

इस अहम फैसले के बाद भारतीय यात्रियों को फ्री ट्रांजिट वीजा के तहत किसी भी देश जाते हुए दुबई या अबुधाबी रुकने पर एक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा। यदि कोई इस ट्रांजिट वीजा को बढ़वाना चाहता है तो केवल 50 दिरहम (तकरीबन 1000 रुपए) देकर 96 घंटे या 4 दिन तक बढ़ाया जा सकता है। नए नियम के लागू होने की तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है। यात्री इन ट्रांजिट वीजा को सभी यूएई एयरपोर्ट पर बने पासपोर्ट कंट्रोल हॉल में एक्सप्रेस काउंटर्स से प्राप्त कर पाएंगे।

आपको बता दें कि 2017 में 3.60 लाख भारतीय पर्यटक अबुधाबी गए। यह संख्‍या इससे पिछले साल से 11 प्रतिशत अधिक है। अन्‍य गल्‍फ देश भी भारतीय यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कोशिश कर रहे हैं और वीजा नियमों को आसान बना रहे हैं। यूएई वैध यूएस वीजा के साथ भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन एराइवल की सुविधा दे रहा है। इसी प्रकार ओमान भी यूएस, कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया, यूके, जापान के वीजा वाले भारतीय यात्रियों को यही सुविधा प्रदान कर रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago