पुजारी को गोली मारने वाला सिपाही गिरफ्तार

बलिया- खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरसड़ गांव में मंदिर के पुजारी को गोली मारने के मामले में आरोपित सिपाही अमित कुमार निवासी जिगिरसड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार की सुबह एसओ खेजुरी करुणेश कुमार  को मुखबिर ने सूचना दी कि पुजारी को गोली मारने वाला सिपाही खड़सरा तिराहे पर खड़ा है और कहीं भागने के फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।

गुरुवार की रात एक बजे गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के पुजारी रामनारायण दास का दो युवकों से वाद-विवाद हो गया था। इसमें एक युवक जो सिपाही है, ने पुजारी को दो गोली मार दी थी।

जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको गंभीर अवस्था में खेजुरी पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से उनको वाराणसी रेफर कर दिया था। मंदिर के ही एक अन्य पुजारी रामचंद्र दास की तहरीर पर दो लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें एक अमित कुमार पुत्र लल्लन  आजमगढ़ में सिपाही है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

3 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 month ago