यूपी सरकार ने शनिवार शाम अचानक 4 बड़े शहरों के जिलाधिकारी बदल दिए. बदले गए जिलाधिकारियों में सबसे बड़ा नाम वाराणसी के जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा का है.
योगेश्वर राम मिश्रा योगी के सबसे करीबी नौकरशाहों में थे. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अचानक से वाराणसी के जिलाधिकारी भी हटा दिए गए. वाराणसी के अलावा कानपुर, आगरा और उन्नाव के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री दफ्तर हालांकि इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहा है. लेकिन दबे स्वर में यह बात सामने आ रही है कि पिछले दिनों वाराणसी में ओवरब्रिज हादसे की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज थे. योगेश्वर राम मिश्रा को विशेष सचिव वाराणसी बनाया गया.
जानिए यूपी नौकरशाही में कौन-कौन से हुए बड़े तबादले…
उत्तर प्रदेश में 4 जिलाधिकारी सहित 7 IAS अफसरों तबादला
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जिलाधिकारी हटाए गए.
आगरा, उन्नाव, कानपुर नगर के जिलाधिकारियों का तबादला
IAS सुरेंद्र सिंह को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया
IAS विजय विश्ववास पंत को कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया.
IAS रवि कुमार आगरा के जिलाधिकारी बनाए गए.
IAS देवेंद्र कुमार पांडेय उन्नाव के जिलाधिकारी बनाए गए.
आपको बता दें कि बीते महीने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे ओवरब्रिज पर 6 बड़े बड़े गार्डर लगे थे, जिनमें एक तरफ के तीन गार्डर सीधे सड़क पर आ गिरे थे. जिसके नीचे कारें, एक मिनी बस और पैदल चलते लोग दब गए थे. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी.
वाराणसी में हुए इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था. आपको बता दें कि 2014 में पीएम मोदी के वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद से इस शहर की गिनती हाई प्रोफाइल शहरों में होने लगी है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र होने के नाते लोगों की नजर इस शहर पर खासतौर पर रहती है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…