यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । ताज़ा मामला बलिया का है। जहाँ जिला खनन अधिकारी डॉ. योगेंद्र भदौरिया को खनन माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद फेफना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार को अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी डॉ. योगेंद्र भदौरिया सागरपाली घाट पर पहुंचे, तभी खनन माफियाओं ने उन्हें घेर लिया। धमकी भरे लहजे में माफियाओं ने उन्हें चेताया। माफियाओं ने उनसे कहा, ‘बलिया से भाग जाओ, नहीं तो जान से मारे जाओगे।’
डॉ. भदौरिया ने चालाकी दिखाई और स्थिति की नजाकत को भांपते हुए चुप रहना ही उचित समझा। खनन अधिकारी ने फेफना थाने मैं इस घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने खनन ऐक्ट की धारा 353, 504, 506 (आईपीसी) के तहत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच की जा रही है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…