बलिया के रसड़ा में एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । बताया गया है कि छात्रा अपने चचरे भाई से परेशान थी ।जिसके कारण एक छात्रा को अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ी है। मामला रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के मंदा गांव का है जहां चचेरे भाई की हरकत से तंग आकर बीए की छात्रा ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली है ।
मृतक छात्रा के परिजनों ने मृतक छात्रा के चचेरे भाई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके द्वारा छात्रा की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने से लोक लाज के डर से छात्रा ने आत्महत्या की है ।यह भी आरोप लगाया कि छात्रा ने अपने चाचा के लड़के की अश्लील आदतों से तंग और परेशान थी ।
लड़के की दबंगई और छेड़छाड़ करने की शिकायत शुक्रवार को ही छात्रा के परिजनों द्वारा रसड़ा कोतवाली में दिये जाने की बात कही जा रही है । पुलिस पर आरोप लगाया कि दबंग शोहदे पर अगर रसड़ा पुलिस कार्यवाई की होती तो मेरी बेटी आज जिंदा होती । वैसे चचेरे भाई द्वारा इस तरह के कृत्य से रिश्ता कलंकित और शर्मसार हुआ है ।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…