आज बलिया आएंगे असम के पूर्व मुख्यमंत्री, जिनका राजनीति में रहा है बड़ा कद

पूर्वोत्तर राज्य असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत रविवार को बलिया आएंगे। उनके साथ विधायक उत्पल दत्ता एवं असमगण परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ध्रुव ज्योति शर्मा रहेंगे।

यह लोग स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के पिता स्व. लल्लन राय के निधन पर शोक जताने के लिए उनके हैबतपुर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जानिए कौन हैं महंत

प्रफुल्ल कुमार महंत भारतीय राजनीति के ऐसा चेहरा हैं जिन्होंने महज 32 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का तमगा हासिल किया। महंत पहली बार 1985 में असम के मुख्यमंत्री बने। महंत ने असम आंदोलन का नेतृत्व किया था। पहली बार जब 1985 में असम गण परिषद को बहुमत मिला तो ताज प्रफुल्ल कुमार महंत के सिर सजा।

महंत का एक छोटा सा परिवार है जिसमें उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा श्यामंता कश्यप और एक बेटी प्रजयिता हैं। महंत सुबह उठने के आदी हैं और करीब 14 घंटे तक काम करते हैं। महंत पूरी तरह से शाकाहारी हैं और उन्हें चावल खाना बेहद पसंद हैं। इसके अलावे महंत को उटेंगा (बेल का रस) और काले चने भी खूब भाते हैं। महंत हमेशा सफेद कपड़े पहनते हैं, उनका मानना है कि इससे वह शांत और शुद्ध रहते हैं। मौजूदा वक्त में महंत असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं और बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago