सिकन्दरपुर- जब बहन की शादी के दिन भाई को पूरी रात हवालात में काटनी पड़ी!

सिकन्दरपुर डेस्क : सिकन्दरपुर के रहने वाले दीपक को अपनी बहन की शादी की रात हवालात में गुजारनी पड़ी. पुलिस ने उन्हें पूरी रात चौकी पर बैठाए रखा और अगली सुबह उनका शांतिभंग में चालान कर दिया. लेकिन तब तक उनकी बहन की शादी हो चुकी थी.

इस मामले में दीपक का कहना है कि बदले की भावना के तहत पुलिस ने उनके साथ ऐसा किया है. दरअसल मामला कुछ यूँ है कि सोमवार को दीपक के बहन की शादी थी और वह शादी के इंतजाम में जुटे हुए थे. इस बीच उसकी बाइक लेकर उसके दो दोस्त शराब लेने सरयां पहंचे. दूकान के सामने कीचड था.

इसलिए उन्होंने गाड़ी सड़क के किनारे लगा दी. वहीँ सड़क किनारे बाइक खड़ा देख पुलिस के जवान गाड़ी को चौकी पर ले आये. दोनों युवक गाड़ी की तलाश में चौकी पहुंचे और बताया कि यह गाड़ी दीपक की है. बाद इसके पुलिसकर्मियों ने दीपक को बुलाने को कहा. दोनों युवकों ने बताया भी कि आज दीपक के बहन की शादी है. बावजूद इसके वह नहीं माने. काफी दबाव बनाने के बाद युवकों ने दीपक को फ़ोन किया और चौकी पर आने को कहा.

चौकी आने के बाद पुलिस वालों ने दीपक को चौकी पर बैठा लिया और अगली सुबह मंगलवार को उसका धारा 151 में चालान किया गया. अब दीपक के घर वालों का कहना है कि लॉक डाउन में नदी के रास्ते शराब की हो रही तस्करी की शिकायत दीपक ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज की थी.

इस वजह से ही पुलिस चौकी के दो सिपाही दीपक से बदला निकानले की फिराक में थे और अब इस तरह उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है. वहीँ कोरंटाडीह के मौजूदा चौकी प्रभारी गणेश पांडेय का कहना है कि युवकों ने पुलिस के साथ बदतमीज़ी की है. इसलिए उनके खिलाफ यह कार्यवाही की गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago